औरैया। सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीने व शराब पीकर वाहन चलाने वालों के खिलाफ शनिवार देर शाम जिले में ऑपरेशन सेफ ड्रिंकिंग चलाया गया। इस दौरान 214 पियक्कड़ों के खिलाफ कार्रवाई की गई।
राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के तहत शनिवार शाम सार्वजनिक स्थानों, ठेके के बाहर, कैंटीनों में शराब पीने वालों को पकड़ा गया। वाहन चेकिंग के दौरान जिले भर में 97 स्थानों पर 620 लोगों की चेकिंग की गई। पुलिस ने 214 लोगों के खिलाफ सार्वजनिक स्थान पर शराब पीने व छह लोगों के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है। एसपी अपर्णा गौतम ने बताया कि सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।