फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अछल्दा क्रासिंग में फंसी ट्रैक्टर ट्राली, शताब्दी रोकी

Fri, 01 Apr 2016 01:09 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, औरैया
विज्ञापन
क्रासिंग में फंसी ट्रैक्टर-ट्राली। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
दिल्ली-हावड़ा रूट की अछल्दा क्रासिंग पर ट्रैक्टर-ट्राली फंस जाने से हड़कंप मच गया। आननफानन में कंट्रोल की सूचना पर शताब्दी एक्सप्रेस को अछल्दा स्टेशन पर रोकना पड़ा।  रेलवे कर्मचारियों ने स्लाइडर बूम लगाकर शताब्दी को रवाना किया।
विज्ञापन



अछल्दा कस्बे के बीच से गुजरी दिल्ली-हावड़ा रूट के गेट नंबर 13 पर गुरुवार सुबह वाहन गुजर रहे थे। तभी उत्तर दिशा की ओर बने बूम पर एक ट्रैक्टर-ट्राली फंस गई। ट्रैक्टर-ट्राली के खराब  होने व डाउन शताब्दी एक्सप्रेस के आने का समय होने पर रेल प्रशासन में हड़कंप मच गया।


स्टेशन मास्टर ने टूंडला कंट्रोल को मामले की जानकारी दे दी। इसके बाद शताब्दी को अछल्दा स्टेशन पर रोकना पड़ा। रेलवे कर्मचारियों ने बूम लगाकर शताब्दी को रवाना किया। इस दौरान 10 मिनट तक शताब्दी लेट रही। वहीं इस दौरान क्रासिंग पर राहगीरों को परेशानी के दौर से गुजरना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें