फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: विज्ञान प्रदर्शनी में अछल्दा ब्लॉक अव्वल

Sat, 14 Feb 2026 12:03 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
विज्ञापन
फोटो-22-बच्चों द्वारा बनाए मॉडल देखते अतिथि व शिक्षक।संवाद - फोटो : विजयी टीम के ​खिलाड़ियों को पुरुस्कृत करते अति​थि।
विज्ञापन
अजीतमल। राष्ट्रीय आविष्कार अभियान के तहत शुक्रवार को जिला स्तरीय एक दिवसीय विज्ञान क्विज प्रतियोगिता व विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। इसमें अछल्दा ब्लॉक ने प्रथम स्थान व अजीतमल ब्लॉक ने द्वितीय स्थान प्राप्त कर किया।
विज्ञापन

डायट में आयोजित विज्ञान प्रदर्शनी में विद्यार्थियों ने पर्यावरण संरक्षण, जल संचयन, सौर ऊर्जा, स्मार्ट सिंचाई प्रणाली, स्वच्छता अभियान तथा डिजिटल शिक्षा विषयों पर मॉडल प्रस्तुत किए। कई मॉडलों ने ग्रामीण क्षेत्रों की समस्याओं के व्यावहारिक समाधान प्रस्तुत कर निर्णायकों को प्रभावित किया। इसके बाद विज्ञान क्विज प्रतियोगिता में सामान्य ज्ञान, विज्ञान, गणित एवं तार्किक क्षमता से जुड़े प्रश्नों के माध्यम से प्रतिभागियों ने अपनी बौद्धिक दक्षता का परिचय दिया।
कार्यक्रम का शुभारंभ डायट प्राचार्य गंगा सिंह राजपूत ने किया। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय आविष्कार अभियान विद्यार्थियों में जिज्ञासा, अनुसंधान और खोज की भावना विकसित करने का प्रभावी माध्यम है। बीएसए संजीव कुमार ने कहा कि ऐसे आयोजन प्रयोगात्मक एवं वैज्ञानिक दृष्टिकोण अपनाने की प्रेरणा देते हैं।
विज्ञापन

विज्ञान प्रदर्शनी के परिणामों में उच्च प्राथमिक विद्यालय गुड़ी की काव्या ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। अजीतमल के हर्षित ने द्वितीय, अछल्दा के प्रतीक गुप्ता ने तृतीय, सहार की माही सेंगर ने चतुर्थ तथा एरवाकटरा के आयुष ने पांचवां स्थान प्राप्त किया।

चयनित विद्यार्थियों को टैबलेट एवं विज्ञान किट प्रदान कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर विजय राजपूत, सौरभ कुमार गुप्ता, रक्षा चौहान, मयंक उदैनिया, अंकुल मिश्रा, कुलदीप सचान व सुनीलदत्त राजपूत उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें