फोटो-31-सीएचसी में निरीक्षण करती राज्य स्तरीय टीम।संवाद
- फोटो : विजयी टीम के खिलाड़ियों को पुरुस्कृत करते अतिथि।
सहार। कायाकल्प योजना के तहत शुक्रवार को राज्य स्तरीय टीम ने सीएचसी का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान राज्य स्तरीय भ्रमण दल में मंडलीय परामर्शदाता डॉ. तरन्नुम सिद्दीकी व जिला परामर्शदाता सुनील प्रजापति शामिल रहे।
टीम ने अस्पताल परिसर की साफ-सफाई, मरीजों को दी जा रही सुविधाओं, अभिलेखों के रखरखाव तथा विभिन्न विभागों की कार्यप्रणाली का बारीकी से मूल्यांकन किया। भ्रमण दल ने इमरजेंसी व पैथोलॉजी लैब का निरीक्षण किया।
अधीक्षक डॉ. राकेश सिंह ने बताया कि अस्पताल में संक्रमण नियंत्रण एवं मरीजों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। निरीक्षण के दौरान अनुराग वर्मा, डॉ. नवीन कुमार व शिवेंद्र शुक्ला उपस्थित रहे।(संवाद)