फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: स्कॉर्पियो सवार आरोपियों पर पीटकर गोली मारने का आरोप

Sat, 06 Dec 2025 01:23 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
विज्ञापन
फोटो-39-घटनास्थल पर क्षतिग्रस्त खड़ी पीड़ित पक्ष की स्कॉर्पियो। संवाद - फोटो : सकरन क्षेत्र में हंगामा करते किसान।
विज्ञापन
कुदरकोट। थाना क्षेत्र में पुरानी चुनावी रंजिश में आरोपियों ने कार सवारों को रोककर हमला कर दिया। आरोप है कि इस दौरान चलाई गई गोली एक युवक के सिर को छूकर निकल गई। इससे वह जख्मी हो गया।
विज्ञापन

इसके बाद हमलावर भाग निकले। सूचना पर एएसपी आलोक मिश्रा भी मौके पर पहुंच गए। पुलिस गोली चलने की बात से इन्कार कर रही है। अछल्दा थाना क्षेत्र के गांव नगला राय सिंह निवासी अभयराम गांव के सुनील कुमार, विनोद कुमार और गांव निवासी अन्य के साथ स्कोर्पियो गाड़ी शुक्रवार को बेटी की शादी तय करने कुदरकोट के गांव खसुआ गए थे।
रात में घर जाते समय कुदरकोट के गांव नगला बिद्दी के पास बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे की सर्विस रोड पर पीछे से आई दूसरी स्कॉर्पियो उनकी कार के आगे आकर रुक गई। जब तक वह कुछ समझ पाते, इससे पहले आरोपियों ने पथराव करने के बाद और हमला कर दिया।
विज्ञापन

पीड़ित का कहना है कि हमले के दौरान एक आरोपी ने फायर भी किया। गोली विनोद के सिर से छूकर निकल गई, इससे वह जख्मी हो गया। ग्रामीणों की मौके पर भीड़ लग गई। सूचना पर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। इससे पहले आरोपी कार लेकर भाग निकले। घटना में विनोद गंभीर रूप से घायल हुए, जबकि अन्य को मामूली चोट आई है।
पीड़ित अभयराम का कहना कि स्कॉर्पियो सवार आरोपी कुदरकोट थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी है। पुलिस की प्राथमिक जांच में प्रधानी के चुनाव को लेकर लंबे समय से रंजिश की बात सामने आई है। अपर पुलिस अधीक्षक आलोक मिश्रा ने बताया कि मौके पर पहुंचकर जांच की गई है। फायरिंग के साक्ष्य नहीं मिले हैं। आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर चार टीमें लगाई गईं हैं। जल्द आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा।

फोटो-39-घटनास्थल पर क्षतिग्रस्त खड़ी पीड़ित पक्ष की स्कॉर्पियो। संवाद- फोटो : सकरन क्षेत्र में हंगामा करते किसान।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें