फोटो-40- पुलिस हिरासत में खड़ा आरोपी बृजभूषण। स्रोत:पुलिस
बिधूना। कोतवाली पुलिस ने क्षेत्र के दो मंदिरों में हुई चोरी की वारदातों का खुलासा करते हुए एक आरोपी बृजभूषण को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी का सामान, तमंचा और कारतूस बरामद किया है। आरोपी पर पहले से कई मुकदमे दर्ज हैं।
कोतवाली पुलिस शनिवार को गश्त कर रही थी। इसी दौरान एक संदिग्ध के नकेड़ी पुलिया के पास होने की जानकारी मिली। टीम ने घेराबंदी कर दिबियापुर थाना क्षेत्र के गांव चिटकइन पुरवा निवासी बृजभूषण को गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद उसे कोतवाली ले जाया गया।
पूछताछ में आरोपी ने गांव रुरुगंज स्थित काली मंदिर में 29 मार्च व गांव कन्नपुर स्थित जाहरवीर बाबा मंदिर से 15 अप्रैल को हुए घंटा चोरी की घटना को कबूल लिया है। पुलिस ने आरोपी के पास से एक तमंचा व कारतूस बरामद किया है। (संवाद)