फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: युवती से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार

Tue, 16 Sep 2025 11:18 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
विज्ञापन
विज्ञापन
बिधूना। दुष्कर्म के बाद गर्भवती हुई युवती के मामले में आरोपी को मंगलवार शाम गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है। बुधवार को मामले में पीड़िता के पुलिस बयान दर्ज कर सकती है।
विज्ञापन

बेला थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने 18 वर्षीय बेटी के साथ चार माह पहले दुष्कर्म होने के बाद गर्भवती होने की पुलिस से शिकायत की थी। मामले में पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर युवती से पूछताछ की। उसने मोहल्ले के पिंटू उर्फ अवधेश बाथम पर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया। पीड़िता की मां ने बताया कि पति बाहर रहकर प्राइवेट नौकरी करता है।
मंगलवार को पुलिस ने दबिश देकर आरोपी पिंटू को गिरफ्तार कर थाने ले गई। वहां उससे पूछताछ की जा रही है। थानाध्यक्ष गंगादास गौतम ने बताया कि आरोपी से पूछताछ की जा रही है। बयान दर्ज करने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। पीड़िता का मेडिकल करा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें