औरैया। शहर के निजी स्कूल के प्रबंधक समेत तीन लोगों के खिलाफ कोतवाली में मुकदमा दर्ज किया गया है। इन पर लापरवाही और गलत सूचना देने का आरोप है। पीड़ित ने अज्ञात पर स्कूल में उसके पुत्र की गर्दन पर प्रहार करने का भी आरोप लगाया है।
ओमनगर निवासी प्रदीप सिंह सेंगर ने तहरीर में बताया है कि उसका पुत्र शहर के मोहल्ला बघाकटरा स्थित जेपी इंटरनेशनल स्कूल में कक्षा सात का छात्र है। दो जुलाई को किसी ने पुत्र को जान से मारने की नियत से गर्दन में हथियार से चोट पहुंचाई।
शहर के निजी अस्पताल में पुत्र का उपचार कराया गया। स्कूल प्रबंधक अमित अग्रवाल, प्रधानाध्यापक शिवा पांडेय, शिक्षक समन्वय मिश्रा की देखरेख में सुरक्षा की जिम्मेदारी थी।
इन लोगों ने उन्हें घटना की गलत सूचना दी। पीड़ित ने अनहोनी की घटना होने की आशंका जताते हुए पहले भी पुलिस को सूचना दी थी। कोतवाली पुलिस की ओर से सुनवाई न किए जाने पर न्यायालय की शरण ली।
कोतवाली प्रभारी ललितेश नारायण त्रिपाठी ने बताया कि न्यायालय के आदेश पर मामला दर्ज किया गया है। मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
पीलीभीत के जिला चिकित्सालय में मरीज देखते चिकित्सक।संवाद- फोटो : संवाद
पीलीभीत के जिला चिकित्सालय में मरीज देखते चिकित्सक।संवाद- फोटो : संवाद