फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: गैंग के सरगना पर फायरिंग करने के आरोपी को भेजा जेल

Sun, 30 Aug 2026 12:13 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
विज्ञापन
फोटो-27- तमंचे के साथ खड़ा आरोपी हर्षित यादव। स्रोत पुलिस
विज्ञापन
औरैया। सुभाष चौक स्थित रोडवेज बस अड्डे पर शुक्रवार दोपहर युवक पर जानलेवा हमले के आरोपी को पुलिस ने न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। पुलिस मामले में नामजद अन्य आरोपियों और अज्ञात साथियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है।
विज्ञापन

शहर के आवास-विकास निवासी कपिल उर्फ गोलू दुबे शुक्रवार दोपहर करीब तीन बजे अपनी बहन को बस स्टैंड छोड़ने आया था। इसी दौरान रंजिश और वर्चस्व को लेकर गोविंद नगर के हर्षित यादव अपने साथियों संग पहुंचा और गोलू पर तमंचा तान दिया था। गोलू ने फुर्ती दिखाते हुए हमलावर को धक्का मारा था जिससे गोली हवा में चल गई थी। मौके पर मौजूद यातायात निरीक्षक अख्तर हुसैन और सिपाही जितेंद्र चौधरी ने आरोपी हर्षित यादव को तमंचे समेत मौके से ही दबोच लिया था।
पुलिस ने गोलू की तहरीर पर हर्षित यादव, अनमोल तिवारी, राघव शुक्ला, आलोक, शिवम राजपूत, अनिकेत ठाकुर तथा दो अज्ञात के खिलाफ जानलेवा हमले की प्राथमिकी दर्ज की थी। पुलिस के अनुसार आरोपी के खिलाफ पहले से ही पांच गंभीर मामले दर्ज है, जबकि गोलू कोतवाली का हिस्ट्रीशीटर है। उसके खिलाफ 12 से अधिक गंभीर धाराओं में मामले दर्ज हैं।
विज्ञापन

साथ ही वह शहर के चर्चित गैंग 8055 का सरगना भी है। कोतवाल राजकुमार सिंह ने बताया कि पूछताछ के बाद आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया। वहां से उसे इटावा जेल भेज दिया गया है। अन्य की तलाश में पुलिस की टीम जुटी है। जल्द उन्हें भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें