फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: किशोरी को ले जाने का आरोपी बिजनौर से गिरफ्तार

Sun, 30 Aug 2026 12:12 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
विज्ञापन
आरोपी पंकज। स्रोत पुलिस
विज्ञापन
बिधूना (औरैया)। कस्बा बिधूना से 14 वर्षीय किशोरी को ले जाने के मामले में आरोपी को पुलिस ने शनिवार को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की पहचान बिजनौर स्थित थाना चांदपुर क्षेत्र के गांव हताई निवासी पंकज के रूप में हुई है।
विज्ञापन

एरवाकटरा थाना क्षेत्र निवासी एक महिला ने पुलिस को बताया कि उसकी 14 वर्षीय बेटी बिधूना कस्बे में पिता व दादी के साथ रहती थी। दो जुलाई को बेटी को ले जाने का आरोप लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज कराई थी। पुलिस ने मामले की जांच शुरू की। इस दौरान पंकज का नाम प्रकाश में आया। पुलिस शनिवार को दबिश देकर आरोपी को बिजनौर से गिरफ्तार कर लिया।
इसके बाद उसे कोतवाली ले जाया गया। कोतवाली में पूछताछ के बाद आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया। वहां से उसे जेल भेज दिया गया। कोतवाल विनेश कुमार सिंह ने बताया कि आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट में मामला दर्ज था। कोर्ट में पेश करने के बाद वहां से उसे इटावा जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें