फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: प्रेम जाल में फंसाकर युवकों से पैसे ऐंठने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
औरैया। बुधवार को ककोर मुख्यालय में एसपी चारू निगम की जनसुनवाई में एक अजीबो-गरीब मामला पहुंचा। एक युवक ने शिकायती पत्र देते हुए बताया कि एक महिला युवकों को प्रेम जाल में फंसाकर पैसा ऐंठ रही है। मामला इतना गंभीर है कि उसने कई लोगों को अपना शिकार बनाया है।
विज्ञापन

एसपी चारू निगम की जनसुनवाई में पहुंचे युवक ने बताया कि एक महिला उससे रुपये ऐंठने के लिए फर्जी मुकदमे की धमकी दे रही है। महिला ने उससे पहले भी कई लोगों को अपने प्रेम जाल व झांसों में फंसाकर रुपये ऐंठे हैं। औरैया में एक मकान पर भी कब्जा कर लिया है।
पीड़ित युवक का कहना था कि महिला के द्वारा कानपुर नगर के पनकी थाना, स्वरूप नगर थाना, महिला थाना, रेल बाजार थाना, कानपुर देहात में सिकन्दरा थाना, मंगलपुर थाना, अकबरपुर माती, औरैया में पुलिस अधीक्षक कार्यालय, सदर कोतवाली, सीओ सिटी, नारायनपुर पुलिस चौकी, सभी अलग अलग जगहों से करीब एक दर्जन से अधिक लोगों पर शिकायती पत्र देकर व झूठे मुकदमे दर्ज करवाएं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

औरैया से पहुंचे पीड़ित परिवार ने महिला पर गंभीर आरोप लगाए। एसपी चारू निगम से लगाई गई गुहार के बाद परिवार को जांच का आश्वासन दिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें