फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नौकरी दिलाने पर युवकों ने लगाया ठगी का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
औरैया। नौकरी दिलाने के नाम पर शहर के दो युवकों पर पांच लोगों पर ठगी का आरोप लगाया है। युवकों ने पुलिस से कार्रवाई की मांग की है। शहर के 50 शैया जिला अस्पताल में मौजूद युवक अंकित कुमार निवासी नरायनपुर, अभिनव तिवारी निवासी महेवा इटावा, अमन सैनी व गजेंद्र पाल निवासीगण जैतापुर व पंकज निवासी रूहाई मोहल्ला ने बताया कि जनगणना में नौकरी लगवाने के नाम पर शहर के दो व्यक्तियों ने उनसे एक-एक हजार रुपये लिए हैं।
विज्ञापन

लेकिन आज तक नौकरी तो दूर रुपये भी वापस नहीं दिए हैं। बताया कि शनिवार को रुपये देने के लिए बुलाया गया था लेकिन एक व्यक्ति तो मिल गया। जबकि दूसरे का फोन बंद जा रहा है। पीड़ित छात्रों ने बताया कि उन्हें प्रतिमाह 17 हजार रुपये मानदेय पर नौकरी दिलाने की बात कही गई थी।
प्रभारी कोतवाल सुशील कुमार ने बताया कि उनके पास इस संबंध में न तो कोई जानकारी है और न ही कोई तहरीर आई है। यदि कोई शिकायती पत्र आता है। तो जांच कराकर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें