अजीतमल। अश्लील वीडियो बनाकर युवती को ब्लैकमेल करने के आरोप में युवती की तहरीर पर पुलिस ने न्यायालय के आदेश पर मुकदमा दर्ज किया है।
अजीतमल कोतवाली क्षेत्र की एक युवती द्वारा न्यायालय में दिए प्रार्थनापत्र के आधार पर अजीतमल कोतवाली पुलिस ने मुकदमा पंजीकृत किया है। तहरीर में युवती ने आरोप लगाया है कि वर्तमान में वह अजीतमल कोतवाली क्षेत्र में रह रही है। जबकि पूर्व के दिनों में जब वह बाहर रह रही थी, तभी जनपद इटावा के उद्यनपुरा इकदिल निवासी दीपक ने उसके अश्लील वीडियो बनाए थे।
इसी आधार पर उसे लगातार ब्लैकमेल किया जाता रहा । पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की है। कोतवाल राजकुमार सिंह ने बताया कि जांच की जा रही है।