फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: 15 मिनट में खोल देता था बाइक, चोरी के आरोपी को भेजा जेल

Sun, 09 Aug 2026 12:07 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
विज्ञापन
विज्ञापन
औरैया। बाइक चोरी के आरोपी को शनिवार कोतवाली पुलिस ने कोर्ट में पेश किया। वहां से उसे जेल भेज दिया गया। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह चोरी करने के बाद 15 मिनट में पूरी बाइक खोल देता था। इसके बाद सस्ते दामों में वाहन के पार्ट्स बेच देता था।
विज्ञापन


कोतवाल राजकुमार सिंह ने बताया कि गांव समरथपुर निवासी अमन छह अगस्त को साईं मंदिर दर्शन करने के लिए गया था। वहां से उसकी बाइक को पार कर दिया गया था। पीड़ित की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज की गई थी। मंदिर में लगे सीसीटीवी के आधार पर आरोपी की पहचान गांव समरथपुर निवासी दिनेश शर्मा के रूप में की थी। शुक्रवार दोपहर बाद ग्रामीण ने आरोपी को गांव में देखकर उसे पीट दिया था।

उधर, सूचना पर पहुंची पुलिस को देखकर उसने भागने का प्रयास किया तो गिर गया था। बाद में पुलिस आरोपी को कोतवाली ले गई थी। पूछताछ में पता चला कि इससे पहले भी उसने कई बाइक चोरी की थी। कड़ाई से पूछताछ की तो उसके घर से काफी बाइकों के पार्ट्स बरामद हुए थे। शनिवार को पूछताछ के बाद आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया। वहां से उसे जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें