फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: किसान पर बांके से हमला करने के आरोपी पकड़ा

Sat, 03 Jan 2026 12:12 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
विज्ञापन
फोटो-9-आरोपी कन्हैया। स्रोत पुलिस
विज्ञापन
फफूंद। खेत पर जाते समय किसान पर बांके से हमला करने के आरोपी को छह माह बाद पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के बाद उसे कोर्ट में पेश किया गया। वहां से उसे जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

आरोपी ने 11 जुलाई को घटना को अंजाम दिया था। मामले में पकड़े गए आरोपी समेत दो पर प्राथमिकी दर्ज की गई थी। पुलिस के अनुसार थाना क्षेत्र के गांव रानीपुर निवासी हरगोविंद नारायण का बेटा अभिमन्यु किसान है। पिता ने बताया कि 11 जुलाई की शाम बेटा खेत पर जा रहा था।
इसी दौरान गांव निवासी कन्हैया व देवेंद्र ने बाग के पास बेटे पर बांके से हमला कर बुरी तरह घायल कर दिया था। आरोपी धमकी देकर भाग गए थे। बांका सिर में लगने से अभिमन्यु गंभीर रूप से घायल हो गया था। बाद में उसे अस्पताल ले जाया गया।
विज्ञापन

पुलिस ने मामले में पिता की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की। बृहस्पतिवार की शाम आरोपी कन्हैया को अकबरपुर डंडा पुलिया के पास से गिरफ्तार कर लिया गया। थानाध्यक्ष अजय कुमार ने बताया कि आरोपी को पूछताछ के बाद कोर्ट में पेश किया गया। वहां से उसे जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें