फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: मासूम से दुष्कर्म का आरोप, मेडिकल में पुष्टि नहीं

Sun, 24 Aug 2025 12:22 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
विज्ञापन
विज्ञापन
औरैया। अजीतमल के एक गांव की महिला अपनी चार साल की बेटी के साथ शुक्रवार रात को कोतवाली पहुंची। उसने बेटी के साथ दुष्कर्म की आशंका जताई और दुष्कर्म का आरोप परिवार के ही 15 वर्षीय किशोर लगाया।
विज्ञापन

उधर, पुलिस ने मासूम का मेडिकल कराया तो जांच में दुष्कर्म की पुष्टि नहीं हुई, हालांकि कीड़े के काटने से मासूम के दर्द होने की बात सामने आई।
वारदात अछल्दा थाना क्षेत्र के एक गांव की है। गांव निवासी महिला ने चार साल की बेटी से दुष्कर्म की आशंका पर पुलिस से शिकायत की। महिला ने पुलिस को बताया कि उसका पति मिस्त्री है। उसका काम अछल्दा में चल रहा है।
शुक्रवार को परिवार अजीतमल गांव स्थित घर पहुंचा। वहां मासूम ने नाजुक अंगों में दर्द की बात कही। मां ने परिवार के एक 15 वर्षीय किशोर पर आरोप लगाया।
महिला की सूचना पर पुलिस मासूम को अछल्दा सीएचसी लेकर पहुंची। वहां डॉक्टरों ने उसकी मेडिकल जांच की। अछल्दा थाना प्रभारी निरीक्षक रमेश सिंह ने बताया कि मासूम के मेडिकल रिपोर्ट में दुष्कर्म की पुष्टि नहीं है। किसी कीड़े के काटने से उसे दर्द हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें