बिधूना तहसील में हड़ताल पर बैठे लेखपाल।
- फोटो : बिधूना तहसील में हड़ताल पर बैठे लेखपाल।
बिधूना (औरैया)। अपनी मांग की अनदेखी से खफा लेखपालों ने तहसील में अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू कर दी है। पिछले दिनों तहसील के लेखपालों के साथ हुई घटनाओं के विरोध व समस्याआें के निस्तारण की मांग से जुड़ा एक मांगपत्र देकर 15 जनवरी तक की मोहलत दी थी।
किसी मामले पर सुनवाई न होने के बाद अब हड़ताल शुरू की गई है। बिधूना तसहील में बुधवार से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर बैठे लेखपालों आरोप लगया कि ज्ञापन के बाद समस्या का निस्तारण करने के बजाए सोमवार की देर शाम तहसील के आठ लेखपालों का अन्य तहसीलों में स्थानांतरण भी कर दिया गया।
अमीन संघ के जिलाध्यक्ष अनूप वाजपेई ने लेखपाल संघ की हड़ताल को अपना नैतिक समर्थन दिया है। तहसील अध्यक्ष योगेश शाक्य ने कहा कि उनकी पांच सूत्री समस्याएं हैं।
तहसील अध्यक्ष ने बताया कि डीएम के निर्देश पर एसडीएम बिधूना ने सोमवार की देर शाम अचानक तहसील के आठ लेखपालों व एक राजस्व निरीक्षक का अन्य तहसीलों के लिए स्थानांतरण कर दिया।
तहसील में इनका हुआ स्थानांतरण
डीएम के आदेश पर एसडीएम बिधूना की ओर से जिन आठ लेखपालों व एक राजस्व निरीक्षक का स्थानांतरण किया गया है। उनमें सुधीर यादव, धर्मेंद्र यादव, योगेश शाक्य (वर्तमान अध्यक्ष लेखपाल संघ उपशाखा बिधूना), सत्येंद्र तिवारी व कुमारी प्रतिमा जादौन का तहसील औरैया के लिए तबादला हुआ है। इसके अलावा दीपक कुमार, प्रदीप जादौन व पंकज कुमार निलंबित के अलावा राजस्व निरीक्षक रामनरेश गुप्ता का तहसील अजीतमल के लिए तबादला हुआ है।