फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएनजी गैस से भरा ट्रक पलटा, रिसाव होते देख मचा हड़कंप

विज्ञापन
विज्ञापन
औरैया। सदर कोतवाली क्षेत्र में कानपुर रोड पर शताब्दी होटल के पास बुधवार देर रात औरैया की तरफ आ रहा एक सीएनजी से भरा टैंकर अनियंत्रित होकर हाईवे पर पलट गया। जिससे उससे गैस का रिसाव होने लगा। टैंकर पलटने की आवाज से हाईवे किनारे रहने वाले लोगों की नींद खुल गई। गैस का रिसाव होते देख हड़कंप मच गया। आनन-फानन में फायर ब्रिगेड को जानकारी दी गई। जानकारी मिलते ही फायर कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद रिसाव को बंद किया। जिससे बड़ी घटना होने से बच गई।
विज्ञापन

बुधवार देर रात सीएनजी लेकर आ रहा एक टैंकर हाईवे पर शताब्दी होटल के सामने अनियंत्रित होकर पलट गया। टैंकर पलटते ही उससे गैस का रिसाव शुरू हो गया। टैंकर पलटने की जानकारी होते ही इंडियन ऑयल चौकी इंचार्ज कालीचरन पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। जहां स्थिति को देखकर तत्काल फायर ब्रिगेड को जानकारी दी। जिससे रात में मुख्य अग्निशमन अधिकारी प्रतीक श्रीवास्तव के अलावा फायरमैन राम खिलावन, शशिकांत, गौरव शाक्य व भानुप्रताप ने मौके पर पहुंचकर गैस टैंकर के रिसाव को बंद किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें