फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फेरी लगाने वाले युवक की प्रयागराज में दुर्घटना से मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
अयाना (औरैया)। गांव स्वरूप नगर भसौन निवासी युवक शनिवार की रात प्रयागराज में लोडर की टक्कर से गंभीर रूप से घायल हो गया। कानपुर ले जाते समय रास्ते में उसने दम तोड़ दिया। परिजन शव को लेकर अयाना थाने पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन

गांव स्वरूप नगर भसौन निवासी अवधेश पुत्र शशिवेंद्र प्रयागराज के सराईनयात थाना क्षेत्र के हनुमानगंज में रहकर फेरी लगाकर एलईडी बल्ब व टॉर्च बेचता था। तीन अक्तूबर शनिवार की रात सात बजे वह अपने चचेरे भाई श्रीकांत पुत्र जोतपाल के साथ फेरी करके लौट रहा था।
सराईनयात क्षेत्र में लोडर ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में अवधेश और श्रीकांत गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को स्वरूपरानी नेहरू अस्पताल में भर्ती कराया गया। धन के अभाव में परिजन अवधेश को कानपुर लेकर आने लगे, रास्ते में उसकी मौत हो गई। मृतक के चाचा जोतपाल सिंह पुत्र सुघर सिंह शव को लेकर अयाना थाने अयाना पहुंचे और तहरीर दी। एसआई सूर्य वीर ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। थाना पुलिस ने बताया कि सराईनयात थाने पुलिस ने लोडर और बाइक अपने कब्जे में ले ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें