फोटो 19 एयूआरपी 29- क्रेटा कार में लगी आग को बुझाते फायर कर्मी
- फोटो : AURAIYA
अजीतमल (औरैया)। स्विफ्ट कार से टकराने के बाद ट्रैक्टर से खींचकर अजीतमल कोतवाली ले जाते समय क्रेटा आग लग गई। फायरकर्मियों ने आग बुझाई। बिधूना के मोहल्ला नवीन नगर निवासी मोनू बाजपेयी क्रेटा कार से अजीतमल आए थे। मंगलवार की शाम कार से वापस घर जा रहे थे।
मोहल्ला शास्त्री नगर निवासी मुकेश सोनी की बघुआ में सराफा की दुकान है। वे घाघरपुर निवासी अतुल की स्विफ्ट लेकर दुकान मालिक बघुआ निवासी शैलेन्द्र प्रजापति के साथ बाबरपुर आ रहे थे। अटसू-अछल्दा मार्ग पर दोनों कारों में आमने-सामने टक्कर हो गई। दोनों कारों पर सवार तीनों लोग घायल हो गए।
तीनों को सीएचसी अजीतमल में भर्ती कराया गया। मुकेश व मोनू को सैफई रेफर कर दिया गया। हादसे के बाद भदसान चौकी स्विफ्ट को चलाकर और क्रेटा को ट्रैक्टर से खिंचवाकर कोतवाली ले जा रही थी। बरीपुरा के पास क्रेटा से चिंगारी निकली और क्रेटा धू-धूकर जलने लगी। फायर ब्रिगेड ने आग पर काबू किया।