अजीतमल (औरैया)। बाबरपुर-फफूंद मार्ग पर चकसत्तापुर गांव के सामने खेत से साइकिल पर भूसा लादकर घर जा रही युवती को तेज रफ्तार वाहन ने टक्कर मार दी। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई।
विज्ञापन
चकसत्तापुर गांव निवासी तुलसीराम की पुत्री अंजली (24) गुरुवार को सुबह साइकिल पर भूसा लादकर घर जा रही थी। सड़क पार करते समय तेज रफ्तार वाहन की टक्कर से वह गंभीर रूप से घायल हो गई।