फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमौआहार में छज्जा गिरने से किसान की मौत, तीन गंभीर

विज्ञापन
विज्ञापन
दिबियापुर (औरैया)। गांव अमौआहर में सोमवार की रात छज्जा गिरने से किसान की मौत हो गई। पूर्व प्रधान के भाई समेत तीन लोग घायल हो गए।
विज्ञापन

गांव अमौआहर में सोमवार की रात तकरीबन 9:30 बजे रघुनंदन पुत्र गंगा प्रसाद के घर के बाहर गांव के कुछ लोग चारपाई पर बैठे आपस में बातचीत कर रहे थे। इसी बीच छज्जा भरभराकर गिर गया। मलबे में दबकर किसान गिरेंद्र (42) पुत्र मेरीलाल की मौत हो गई।
विज्ञापन

गंभीर रूप से घायल गांव के ही भूरा पुत्र जयनारायण सिंह, पूर्व प्रधान भूदेव के छोटे भाई लालू पुत्र रामनाथ व मकान मालिक रघुनंदन को दिबियापुर के प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया। ग्रामीणों के अनुसार भूरा की हालत ज्यादा नाजुक है। मृतक गिरेंद्र खेती करके परिवार का भरण पोषण करता था। मंगलवार को सुबह पुलिस ने पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें