फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुआ के घर आई इटावा निवासी युवती संदिग्धावस्था में आग से झुलसी, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
दिबियापुर (औरैया)। गांव रामगढ़ में एक युवती संदिग्ध परिस्थितियों में झुलस गई। परिजनों ने दिबियापुर सीएचसी में भर्ती कराया। प्राथमिक उपचार के बाद वहां से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। परिजन एंबुलेंस का इंतजार कर रहे थे, तभी युवती ने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन

इटावा जिले के ज्ञानपुरा भर्थना निवासी राखी (18) पुत्री रमाकांत आठ-दस दिन पहले यहां गांव रामगढ़ में अपने फूफा के घर आई थी। बुधवार की सुबह मनोज कुमार के घर के ऊपरी मंजिल पर बने कमरे से धुआं उठता देख लोग पहुंचे तो वहां राखी आग की लपटों से घिरी थी। इस पर आनन फानन में कंबल आदि डालकर आग बुझाई गई। एंबुलेंस से युवती को दिबियापुर सीएचसी ले जाया गया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया गया। एंबुलेंस के पहुंचने से पहले ही युवती ने दम तोड़ दिया। इस संबंध में हरचंदपुर चौकी प्रभारी आरसी गौतम ने बताया कि युवती घर में अकेली थी और खाना बना रही थी। इसी दौरान सूट में आग लग गई। मृतका के पिता अभी पहुंचे नहीं है। मां, भाई एवं चाचा पहुंच गए हैं। उन्होंने कोई तहरीर नहीं दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें