बैठक के दौरान दिशा-निर्देश देते प्रांतीय व राष्ट्रीय पदाधिकारी
- फोटो : AURAIYA
औरैया। नीमा (नेशनल इंट्रोगेटिव मेडिकल एसोसिएशन) की बैठक बुधवार को नारायनपुर स्थित डॉ. सर्वेश आर्य के आवास पर हुई। बैठक में राष्ट्रीय व प्रांतीय पदाधिकारियों ने चिकित्सकों की समस्याओं के निराकरण पर चर्चा की। कहा कि चिकित्सकों के अधिकारों और सम्मान को लेकर उनकी लड़ाई जारी रहेगी। समय आने पर धरना प्रदर्शन भी किया जाएगा।
बैठक में नीमा के राष्ट्रीय महामंत्री डॉ. उमाशंकर पांडेय ने कहा कि एनसीआईएसएम बिल (नेशनल कमीशन फार इंडियन आफ मेडिकल) में आयुष चिकित्सकों को अधिक से अधिक अधिकार दिलाने के लिए संगठन की ओर से प्रयास जारी है। उन्होंने कहा कि सीसीआईएम (सेंट्रल काउंसिल आफ इडियन मेडिकल) निर्वाचन क्षेत्र में अपने क्षेत्र से नीमा के पदाधिकारी को समर्थन करें। अपील की कि डॉ. अतुल प्रताप सिंह (झांसी), डॉ.जेपी नारायण (गोरखपुर), डॉ. उमाशंकर पांडे (वाराणसी) को समर्थन दें। बैठक में प्रांतीय कोषाध्यक्ष डॉ. जेपी नारायन, डॉ. रमेश दुबे, डॉ. सर्वेश आर्य, डॉ. अरुणेश बाजपेयी, डॉ. हरीबाबू गुप्ता, डॉ. अशोक कुमार शर्मा, डॉ. सुधीर तिवारी, डॉ. वेद प्रकाश गुप्ता, डॉ. देवेंद्र त्रिपाठी, डॉ. रमेश शर्मा व डॉ. अनिल कुमार सिंह आदि मौजूद रहे।