फोटो24एयूआरपी 22- आग से सुलग कर स्कूटी पर गिरने वाला पेड़
- फोटो : AURAIYA
अजीतमल (औरैया)। बाबरपुर से दलेलनगर जा रहे स्कूटी सवार दंपती पर अचानक पेड़ गिर गया। हादसे में दंपती के साथ ही बेटी गंभीर रूप से घायल हो गई। लोगों ने घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया है। पति की हालत गंभीर देख डॉक्टर ने सैफई रेफर कर दिया। वहां देर रात उनकी मौत हो गई।
शनिवार को बाबरपुर कस्बे के मोहल्ला इस्लामनगर निवासी आबिद सिद्दीकी अपनी पत्नी सुलेमान और सात वर्षीय पुत्री उबैदा के साथ स्कूटी से दलेलनगर जा रहे थे। पुराने मुगलरोड पर जैसे ही पहुंचे, आग से सुलग रहा बबूल का पेड़ उनके ऊपर आ गिरा।
इससे तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। आबिद के सिर पर लगा हेलमेट भी टूटकर दूर जा गिरा। आसपास मौजूद लोगों ने घटना होते देख तुरंत मौके पर पहुंचकर पेड़ के नीचे दबे आबिद को बाहर निकाला। घायलों को एंबुलेंस से सीएचसी अजीतमल में भर्ती कराया। डॉक्टर ने आबिद की हालत गंभीर देख सैफई रेफर कर दिया, जबकि मां-बेटी का अस्पताल में ही इलाज किया।
नगर पंचायत प्रशासन पर लगाया आरोप
स्कूटी सवार दंपति के ऊपर गिरे बबूल पेड़ के नीचे कई दिन से आग सुलग रही थी। पेड़ जड़ से कमजोर हो गया था। स्थानीय लोगों का आरोप है कि नगर पंचायत के सफाई कर्मचारी पेड़ के पास कूड़ा डाल कर आग लगा देते हैं। इसी वजह से हादसा हुआ है
फोटो24एयूआरपी 19- अस्पताल में भर्ती पेड़ की चपेट में आकर लहूलुहान हुए आविद सिद्दी- फोटो : AURAIYA
फोटो24एयूआरपी 20- घायल मां-बेटी- फोटो : AURAIYA