फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भूसा लदे ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
दिबियापुर। तिलक समारोह से लौट रहे बाइक सवार युवकों को भूसा लदे ट्रैक्टर ने टक्कर मार दी। हादसे में युवक की मौत हो गई। गुस्साए ग्रामीणों ने सड़क पर जाम लगा दिया।
विज्ञापन

शुक्रवार को दिबियापुर के गेस्ट हाउस में गांव ढरकन निवासी मनोज तिवारी के पुत्र पंकज का तिलक समारोह था। इसमें शामिल होने गांव का गौरव (20) साथी पवन के साथ आया था। शुक्रवार की रात तकरीबन साढ़े 8 बजे ये बाइक से घर वापस लौट रहे थे। दिबियापुर-रामगढ़-बिधूना मार्ग पर गांव गढ़े का पुरवा के पास भूसा लदे ट्रैक्टर ने बाइक सवारों को टक्कर मार दी।
गौरव की मौके पर ही मौत हो गई। घायल पवन को दिबियापुर सीएचसी में भर्ती कराया गया। पवन के चाचा रामशरण ने बताया कि गौरव दिल्ली की एक फैक्टरी में काम करता था। वह सप्ताह भर पहले ही गांव लौटा था।
विज्ञापन

उधर, हादसे की सूचना मिलते ही गांव ढरकन के लोग एवं मृतक के परिजन दुर्घटना स्थल पर पहुंच गए। इन लोगों ने यहां सड़क पर जाम लगा दिया। समाचार लिखे जाने तक ग्रामीण मौके पर जाम लगाए थे। प्रभारी निरीक्षक राम सहाय पटेल का कहना है कि सड़क किनारे से वाहनों को निकाला जा रहा है। ग्रामीणों को समझाने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें