अजीतमल (औरैया)। हाईवे पर तेज रफ्तार वाहन ने बाइक सवारों को टक्कर मार दी। दुर्घटना में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
जिला इटावा नगला चिद्दि थाना बकेवर निवासी तेजनारायन, कमलदीप और रामलखन अलग-अलग मोटर साइकिल से अजीतमल आ रहे थे। हाईवे पर पीछे से आए तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने दोनों बाइकों में टक्कर मार दी। बाइक सवार हेलमेट लगाए थे।
दुर्घटना में तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। लोगों ने पुलिस को सूचना देकर घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया। जहां से कमलदीप को गंभीर हालत में जिला अस्पताल चिचौली रेफर किया गया है।