फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाईवे पर अज्ञात वाहन ने बाइक सवारों को रौंदा, एक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
अजीतमल (औरैया)। गांव अमावता मोड़ के पास हाईवे पर शनिवार की रात तेज रफ्तार वाहन बाइक सवारों को रौंदता हुआ निकल गया। इस हादसे में बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई, दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने युवक का शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घायल को अजीतमल सीएचसी में भर्ती कराया। वहां से उसे सैफई रेफर कर दिया गया। दुर्घटना की सूचना मिलने पर पहुंचे परिजन व ग्रामीणों ने मौके पर शव न पाकर जमकर हंगामा किया। हाईवे पर जाम लगा दिया। इस बीच उधर से निकलने वाली रोडवेज बसों पर पथराव कर क्षतिग्रस्त कर दिया।
विज्ञापन

एएसपी कमलेश दीक्षित ने समझाबुझा कर लोगों को शांत कराने की कोशिश की, लेकिन बात नहीं बनी। इस पर फफूंद, अयाना व औरैया सहित कई थानों का फोर्स बुला लिया गया। मामला बढ़ता देख पुलिस ने बल प्रयोग कर जाम लगा रहे लोगों को खदेड़ा, तब एक घंटे बाद जाम खुल सका। पुलिस ने तोड़फोड़ करने में 23 नामजद व 25 अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। नामजद में छह लोगों को मौके से गिरफ्तार किया है।
अजीतमल कोतवाली क्षेत्र के गांव हजरतपुर-काजीपुर निवासी होरीलाल (40) पुत्र राधाचरण शनिवार की देर रात गांव के ही अपने साथी बृजबिहारी (42) पुत्र जगदीश सिंह के साथ हाईवे स्थित एक ढाबे पर खाना खाने गए थे। वहां से बाइक से दोनों घर लौट रहे थे। गांव अमावता मोड़ के पास हाईवे पर अवैध कट से मुड़ते समय इटावा से औरैया की ओर जा रहा अज्ञात वाहन रौंदता हुआ निकल गया। दुर्घटना में होरीलाल की मौत हो गई, उसके शरीर के चीथड़े हाईवे पर दूर तक बिखर गए। बृजबिहारी को गंभीर रूप से घायल अवस्था में अजीतमल सीएचसी में भर्ती कराया गया। वहां से डॉक्टरों ने सैफई रेफर कर दिया। मृत होरीलाल के शव को एंबुलेंस से सीएचसी से भेज दिया। सूचना मिलने पर सीएचसी पहुंचे परिजनों व ग्रामीणों ने पुलिस को शव कब्जे में नहीं लेने दिया। काफी प्रयास के बाद कोतवाली पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए चिचौली भेजा।
विज्ञापन

इस बीच गुस्साए परिजनों व ग्रामीणों ने शव चिचौली भेजने का विरोध करते हुए हाईवे की सर्विस रोड को पूरा करने की मांग को लेकर प्रदर्शन कर नारेबाजी की। साथ ही राष्ट्रीय राजमार्ग पर दोनों तरफ वाहनों को आड़े-तिरछे खड़ा कर जाम लगा दिया। मामला बढ़ते देख मौके पर पहुंचे एएसपी कमलेश दीक्षित ने फफूंद, अयाना व औरैया सहित कई थानों की फोर्स बुला ली। इस दौरान एएसपी ने आक्रोशित लोगों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन वह जाम खोलने को तैयार न हुए। इस पर पुलिस ने बल प्रयोग कर हाईवे पर जाम लगाए लोगों को खदेड़ दिया। तब एक घंटे बाद हाईवे से जाम खत्म हो सका। कोतवाली निरीक्षक सुदीप कुमार मिश्रा ने बताया कि मृतक के भाई नरेश पुत्र राधाचरण की तहरीर के आधार पर अज्ञात वाहन के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।
इस संबंध में एएसपी कमलेश दीक्षित ने बताया कि तोड़फोड़ और जाम आदि को लेकर उपद्रवियों के खिलाफ कोतवाली अजीतमल में 23 नामजद व करीब 25 अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। छह लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें