फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डूब क्षेत्र में किसानों की जमीन सर्वे अंतिम चरण में

विज्ञापन
विज्ञापन
दिबियापुर (औरैया)। पचनद बैराज की परिधि में आने वाले गांवों का सर्वे कर डूब क्षेत्र में पड़ने वाले किसानों की जमीन का आकलन अंतिम चरण में है। मंगलवार तक पूरी जमीन का आकलन करके मुआवजे की संभावित धनराशि बैराज की डीपीआर में सम्मिलित की जाएगी।
विज्ञापन

पिछले सप्ताह रामगंगा संगठन मंडल कानपुर के मुख्य अभियंता गिरीश चंद्र अग्रवाल ने सिंचाईं विभाग के अधिशाषी अभियंता एसपी सिंह एवं अधिकारियों के साथ प्रस्तावित पचनद बैराज क्षेत्र का निरीक्षण किया था। उन्होंने बैराज की डीपीआर में डूब क्षेत्र का सर्वे कर किसानों की भूमि के मुआवजे की धनराशि को भी जोड़ने के लिए निर्देश दिए थे।
इसके बाद डूब क्षेत्र की जमीन के क्षेत्रफल के आकलन के लिए सिंचाई विभाग दिबियापुर की टीम में शामिल जिलेदार श्याम मोहन तिवारी, सींचपाल सुभाष चंद्र प्रसाद, सींचपाल जयप्रकाश आदि ने सर्वे शुरू कर दिया था।
विज्ञापन

जिलेदार श्याम मोहन तिवारी का कहना है कि अब तक जालौन जिले के तौलकपुर, मोतीपुर, कोटदिवारा, निनावली, कंझारी, पतराही, बेरा गुढ़ा, हिम्मतपुर, माधौगढ़ आदि गांवों का निरीक्षण किया जा चुका है। इसके साथ ही औरैया में अजीतमल क्षेत्र के बीझलपुर, सिखरना आदि गांवों का सर्वे किया गया। सर्वे मंगलवार तक पूरा हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें