फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सैफई में इलाज के दौरान युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
रुरुगंज (औरैया)। हिंदुपुरा गांव के पास शुक्रवार की शाम सड़क हादसे में घायल युवक की सैफई में इलाज के दौरान मौत हो गई। रुरुकला निवासी दशरथ सिंह (60) पुत्र शिव दास अपनी बेटी के लिए लड़का देखने शुक्रवार की सुबह इटावा के बसरेहर गए थे।
विज्ञापन

उनके साथ सुनील कुमार (24) पुत्र अहिबरन सिंह भी गया था। शाम को बसरेहर से लौटते समय हिंदुपुरा गांव के पास बाइक और कार में भिड़ंत हो गई थी। इसमें दशरथ सिंह की कमर की हड्डी टूट गई थी और सुनील कुमार को सिर में गहरी चोट लगी थी। दोनों को सैफई भर्ती कराया गया था। वहां रविवार की रात इलाज के दौरान सुनील ने दम तोड़ दिया। सुनील कुमार की शादी 3 साल पहले फिरोजाबाद निवासी सपना के साथ हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें