फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक खाई में गिरी, एक की मौत,दो घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
सहायल (औरैया)। कंचौसी लहरापुर मार्ग पर शुक्रवार देर रात 10 बजे बाइक पर आ रहे तीन लोग सड़क किनारे खाई में जा गिरे। इसमें प्रताप सिंह (52) पुत्र कनोजी लाल निवासी धन्नापुरवा थाना मंगलपुर कानपुर देहात की मौके पर मौत हो गई। वहीं दो युवक अरविंद व कप्तान सिंह निवासी धन्नापुरवा गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन

तीनों कंचौसी से अपने गांव जा रहे थे। राहगीरों की सूचना पर पुलिस ने घायलों को सीएचसी सहार भर्ती कराया। यहां से डॉक्टरों ने सैफई रेफर कर दिया। शव को पोस्टमार्ट के लिए भेज दिया है। थानाध्यक्ष ब्रजेश भार्गव ने बताया कि अभी तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें