फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कूटी सवार को बचाने में पलटी कार, चालक घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
अजीतमल (औरैया)। कोतवाली क्षेत्र स्थित हाईवे पर बिजली घर के पास स्कूटी सवार को बचाने में अनियंत्रित कार पलट गई। इस दुर्घटना में कार चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल चालक को सीएचसी अजीतमल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

दिल्ली निवासी राज कुमार (30) पुत्र बासुदेव अपनी टैक्सी से सवारियां लेकर बिहार गया था। सोमवार को वह उन सवारियों को छोड़ कर दिल्ली जा रहा था।
हाईवे पर बिजली घर के पास स्कूटी सवार एक युवक सड़क पार करते हुए कार के सामने आ गया। उसे बचाने में तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर पलट गई। इससे कार चालक राजकुमार गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचे सीओ कमलेश पांडेय ने घायल चालक को सीएचसी अजीतमल भेजा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें