औरैया। सदर कोतवाली क्षेत्र के गांव ताल्हेपुर में शुक्रवार को दोपहर दो बाइकों की भिड़ंत में एक युवक की मौत हो गई। दंपति समेत चार लोग घायल हो गए। तीन घायलों की हालत ज्यादा नाजुक होने पर को सैफई रैफर किया गया है।
गांव ताल्हेपुर निवासी नीरज (23) पुत्र नाथूराम गांव के ही अनिल (34) पुत्र स्व.ज्ञान सिंह व बाबू (18) पुत्र दलवीर के साथ एक ही बाइक से गांव से औरैया जा रहे थे। बखरिया निवासी चतुर सिंह (48) पुत्र शिवरतन अपनी पत्नी सर्वेश कुमारी (45) के साथ बाइक से गांव शहबाजपुर की ओर से आ रहे थे। ताल्हेपुर में शहाब्दा गांव की पुलिया पर दोनों बाइकों में भिड़ंत हो गई।
इस हादसे में दोनों बाइक पर सवार पांच लोग घायल हो गए। चार लोगों की हालत ज्यादा गंभीर होने पर जिला अस्पताल ले जाया गया। वहां डॉक्टरों ने अनिल को मृत घोषित कर दिया। नीरज, सर्वेश कुमारी व चतुर सिंह को गंभीर हालत में सैफई रेफर कर दिया। एक अन्य युवक बाबू को मामूली चोट आने पर उसका गांव में ही एक चिकित्सक के यहां इलाज कराया गया। घायल नीरज के पिता नाथूराम ने बताया कि उसका पुत्र व अन्य दोनों युवक औरैया में किसी दुकान पर पत्थर काटने का काम करते थे। तीनों एक ही बाइक से काम पर औरैया जा रहे थे। तभी दुर्घटना का शिकार हो गए।