फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
दिबियापुर (औरैया)। बुधवार को देर रात बाइक सवार एक युवक को पीछे से तेज गति से आ रही अनियंत्रित कार ने टक्कर मार दी। निजी अस्पताल में युवक को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

बुधवार रात लगभग 9 बजे शेखर अग्निहोत्री (35) पुत्र रामौतार अग्निहोत्री निवासी मुहल्ला तिवारीयान फफूंद बाइक से दिबियापुर आ रहा था। फफूंद- दिबियापुर मार्ग पर ग्राम बैसुंधरा के पास पीछे से आ रही एक कार ने बाइक में टक्कर मार दी। पीछे से बाइक से आ रहे दो युवक रत्नाकर पांडेय एवं अनुराग दुबे भी कार की टक्कर से घायल हो गए।
घायल शेखर के समीप के गांव खगीपुर के मूल निवासी होने पर एनटीपीसी के पास रहने वाले सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष अशोक यादव को जानकारी मिली तो आनन फानन पहुंचकर शेखर को फफूंद रोड स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराया। यहां पर चिकित्सकों ने युवक को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

मृतक पूर्व में दिबियापुर में मोबाइल की दुकान किये रहा है। इसलिए जैसे ही लोगों को जानकारी मिली काफी संख्या में स्थानीय लोग पहुंच गए। एनटीपीसी चौकी इंचार्ज मुहम्मद शाकिर ने बताया कि टक्कर मारने वाली कार भाग जाने में सफल रही। दिबियापुर थाने के इंस्पेक्टर विनोद कुमार शुक्ला ने बताया कि युवक की मृत्यु हुई है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें