फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तेज रफ्तार कार की टक्कर से युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
एरवाकटरा (औरैया)। बाला जी दर्शन करने गए एरवाकटरा थाना क्षेत्र के गुलालपुर गांव निवासी युवक को बस से उतरते समय तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सोमवार को उसका शव गांव आया तो कोहराम मच गया।
विज्ञापन

गुलालपुर गांव निवासी गजेंद्र (32) पुत्र स्व. कैलाश यादव गांव में रहकर खेती बाड़ी का काम करता था। रविवार को वह बस से मेहंदीपुर बाला जी के दर्शन करने गया था। वहां बस से उतरकर मोबाइल फोन पर बात कर रहा था, तभी तेज रफ्तार से आ रही कार ने टक्कर मार दी। इससे गजेंद्र की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।
युवक का शव सोमवार को गांव आते ही कोहराम मच गया। मृतक की पत्नी रश्मी का रो-रोकर हाल बेहाल है। गुलालपुर निवासी बीडीसी सदस्य दीपू यादव ने बताया कि गजेंद्र इकलौता पुत्र था। गांव के सुरेंद्र यादव, सुनील यादव प्रधान, वीरेंद्र यादव, अशोक सक्सेना, राजेंद्र कुमार सक्सेना, यशपाल सिंह व अरविंद सिंह आदि ने मृतक के परिजनों को आर्थिक सहायता दिलाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें