अजीतमल (औरैया)। कोतवाली क्षेत्र के नेशनल हाईवे पर टोल प्लाजा के पास मंगलवार को बेकाबू वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में बाइक सवार मां-बेटे गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को सीएचसी अजीतमल में भर्ती कराया गया है।
औरैया के ठठराई गांव निवासी अंकित पुत्र सुनील कुमार बाइक से अपनी मां मालती देवी को लेकर मंगलवार को भर्थना (इटावा) अपनी बहन के यहां गया था।
लौटते समय अनंतराम टोल प्लाजा के पास पहुंचते ही किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। इससे बाइक पर पीछे बैठी मालती देवी उछलकर दूर जा गिरी और अंकित भी गिर गया। इस दुर्घटना में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए।