फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाईटेंशन विद्युत लाइन की चपेट में आकर मजदूर की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
फफूंद (औरैया)। बिहारी गांव में शनिवार को निर्माणाधीन मकान में काम करते समय एक मजदूर हाईटेंशन लाइन की चपेट में आ गया। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मृतक के घर पर पहुंचते ही परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन

फफूंद थाना क्षेत्र के बिहारी गांव निवासी संजीव कुमार उर्फ विक्की सविता (30) पुत्र स्व. प्रेम शंकर प्रजापति मेहनत मजदूरी कर परिवार का भरण पोषण करता था। शनिवार को वह गांव में ही एक निर्माणाधीन मकान में मजदूरी करने गया था।
काम करते समय अचानक मकान के नजदीक निकली हाईटेंशन लाइन की चपेट में आकर करंट लगने से वह गिरकर तड़पने लगा। वहां मौजूद लोग एंबुलेंस से उसे फफूंद पीएचसी लेकर पहुंचे, वहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। इसकी सूचना संजीव के घर पहुंची तो परिजनों में कोहराम मच गया। मृतक संजीव की चार साल पहले शादी हुई थी। उसका एक तीन साल का पुत्र कृष्णा उर्फ विष्णु है। मृतक की पत्नी संध्या का रो-रोकर हाल बेहाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें