फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कार्पियो के ब्रेक फेल, पेड़ से टकराई, चार लोग घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
अछल्दा (औरैया)। सुभानपुर गांव के पास ब्रेक फेल होने से स्कार्पियो पेड़ से टकरा गई। इस दुर्घटना में स्कार्पियो में सवार एक ही परिवार के चार लोग घायल हो गए। घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया गया। वहां से डॉक्टरों ने सैफई रेफर कर दिया।
विज्ञापन

अछल्दा के नेविलगंज निवासी अमित यादव (27), उनकी पत्नी पूजा यादव (25), ज्योति (20) व धनवती देवी (60) बुधवार की रात स्कार्पियो से इटावा से नेविलगंज लौट रहे थे। सुभानपुर गांव के पास पहुंचते ही स्कार्पियो की ब्रेक फेल हो गई और अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई।
स्कार्पियो सवार लोगों की चीख पुकार सुनकर आसपास मौजूद लोगों ने पहुंचकर सभी को बाहर निकाला। एंबुलेंस से चारों घायलों को अछल्दा सीएचसी में भर्ती कराया। वहां उनकी नाजुक हालत को देख डॉक्टरों ने सैफई रेफर कर दिया। सभी घायलों की हालत अब खतरे से बाहर बताई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें