फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंतरराज्यीय बावरिया गैंग के दो सदस्यों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

विज्ञापन
फोटो17एयूआरपी 24- पुलिस की गिरफ्त में आए बावरिया गिरोह के दो सदस्यों की जानकारी देते एएसपी कमलेश दी? - फोटो : AURAIYA
विज्ञापन
औरैया। अछल्दा थाने की पुलिस ने शुक्रवार को सुबह रेलवे स्टेशन से बावरिया गिरोह के दो सदस्यों को गिरफ्तार किया। पकड़े गए दोनों बदमाशों ने पूछताछ में बीते दिनों एरवाकटरा क्षेत्र में सराफा की दुकान से की गई चोरी की घटना में शामिल होना स्वीकार किया। पुलिस ने दोनों के कब्जे से चार-चार सौ ग्राम चांदी व दो तमंचा बरामद किया। दोनों को जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

एएसपी कमलेश दीक्षित ने सदर कोतवाली में पत्रकारों को बताया कि शुक्रवार को तड़के साढ़े चार बजे अछल्दा थानाध्यक्ष राजेश कुमार सिंह फोर्स के साथ अछल्दा रेलवे स्टेशन पर गश्त कर रहे थे। तभी दो लोगों को संदेह होने पर हिरासत में लेकर पूछताछ की तो दोनों को बावरिया गिरोह का सदस्य बताया। पकड़े गए लोगों ने अपना नाम जितेंद्र उर्फ वीरा पुत्र गोपी बावरिया निवासी गांव धनुपुरा थाना कादर चौक जिला बंदायू तथा मान सिंह पुत्र सोहन लाल उर्फ शहंशाह निवासी मोहल्ला बनारसीदास पछैंया बस्ती औरैया बताया।
इन लोगों ने 17 दिसंबर की रात एरवाकटरा में एक सराफा की दुकान का चैनल काटकर नगदी समेत लगभग 20 लाख रुपये के सोने-चांदी के आभूषण पार करने की घटना में शामिल होना स्वीकार किया। पुलिस ने दोनों के पास से चार-चार सौ ग्राम चांदी व दो तमंचा बरामद किया। दोनों आरोपियों पर बंदायू, इटावा व औरैया में विभिन्न धाराओं मेें कई मामले दर्ज हैं। एएसपी ने बताया कि सराफा के यहां चोरी में दस लोग शामिल हैं, जिसमें नौ बावरिया गैंग के सदस्य हैं व एक बोलेरो चालक शामिल है। पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। बाकी की गिरफ्तारी को दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन

गिरफ्तार किए गए बावरिया गिरोह के दो सदस्यों जितेंद्र व मान सिंह ने बताया कि उनके गैंग ने पिछले दिनों पश्चिम बंगाल के मुर्शीदाबाद में एक सराफा की दुकान पर चोरी वारदात को अंजाम दिया था। वहां से उन्होंने 750 ग्राम सोना व 35 किलोग्राम चांदी पार की थी। इसके अलावा बिहार के बिहार शरीफ में एक ज्वैलर्स की दुकान से उनके गिरोह के लोगों ने आठ किलो चांदी पर हाथ साफ किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें