फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बरातियों से भरी प्राइवेट बस की टक्कर से बाइक सवार साधू समेत दो गंभीर घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
औरैया। सदर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम मिहौली में तेज रफ्तार प्राइवेट बस के चालक ने आगे जा रही बाइक को टक्कर मार दी, जिससे बाइक सवार साधू समेत दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची यूपी 112 पुलिस ने घायलों को तत्काल जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां डॉक्टरों ने एक युवक को गंभीर हालत में सैफई रेफर कर दिया।
विज्ञापन

ग्राम बरीपुरमाफी निवासी रोहित (26) पुत्र कौशल किशोर दुबे बाइक से एक साधू ब्रजेश कुमार (50) पुत्र प्रेम किशोर मिश्रा निवासी ब्लॉक कॉलोनी औरैया के साथ गुरुवार को दोपहर लगभग तीन बजे अजीतमल क्षेत्र से भंडारा का प्रसाद ग्रहण करने के बाद वापस बाइक से औरैया लौट रहे थे। जैसे ही उनकी बाइक ग्राम मिहौली के सामने पहुंची तभी पीछे से बरातियों से भरी बस ने बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर लगने पर बाइक सवार सड़क पर गिर गए। इससे दोनों के गंभीर चोटें आईं। जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंचे पुलिस ने दोनों घायलों को तुरंत जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां डॉक्टरों ने गंभीर रूप से घायल रोहित को सैफई रेफर कर दिया। जबकि बाबा को प्राथमिक इलाज के बाद घर जाने दिया। उक्त बाबा अपने साथ एक बंदर भी लिए हुए थे। जो उक्त घटना में जख्मी हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें