फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक से कुचलकर राहगीर की मौत, भीड़ ने ट्रक रोककर चालक को पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
औरैया। सदर कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत जालौन चौराहे पर एक ट्रक ने राहगीर को रौंद दिया। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद चालक ट्रक लेकर भागने लगा। यह देख भीड़ ने ट्रक का पीछा किया और कुछ दूरी पर ट्रक रोककर चालक को पीटा। इसी बीच पहुंची पुलिस ने चालक को बचाया।
विज्ञापन

बुधवार देर शाम लगभग साढ़े आठ बजे से एक युवक पैदल जालौन चौराहे की ओर जा रहा था, तभी फफूंद से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने युवक को रौंद दिया। इससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। घटना के बाद चालक ट्रक लेकर मौके से भागने लगा तो मौजूद लोग ट्रक रोकने को उसके पीछे दौड़े और कुछ ही दूरी पर ट्रक को रोक लिया और ट्रक से चालक को उतारकर उसकी पिटाई शुरू कर दी।
तभी चौराहे के समीप मौजूद सिपाही घटना स्थल पर पहुंचे और चालक को भीड़ से बचाया। चालक को घायलावस्था में सिपाही जिला अस्पताल लेकर आए। कोतवाली प्रभारी आलोक कुमार दुबे ने बताया कि मृतक मानसिक विक्षिप्त बताया जा रहा है। वहीं ट्रक चालक मोनू पुत्र सुरेश कुमार निवासी परसे का पुरवा थाना बेला को घायलावस्था में अस्पताल में भर्ती कराया। बताया कि मृतक की शिनाख्त नहीं हो सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें