फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वास्थ्य शिविर में दी जाएगी तनाव से बचने की जानकारी

विज्ञापन
विज्ञापन
औरैया। तनावग्रस्त जीवनशैली में बिगड़ते मानसिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने और इससे बचाने को हर साल दस अक्तूबर को विश्व मानसिक दिवस मनाया जाता है। जिला अस्पताल चिचौली में जागरुकता शिविर लगाकर मानसिक रोगियों का उपचार किया जाएगा। जिले भर में विभिन्न कार्यक्रम भी होंगे।
विज्ञापन

विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर गुरुवार को 100 शय्या जिला संयुक्त चिकित्सालय चिचौली में स्वास्थ्य एवं जागरुकता शिविर लगाकर मानसिक रोगों और तनाव से बचने के उपाय बताकर इलाज किया जाएगा। स्कूलों में गोष्ठियों के माध्यम से तनाव मुक्ति विषय पर जागरुकता पैदा करने के लिए विचार विमर्श किया जायेगा। राष्ट्रीय मानसिक स्वास्थ्य कार्यक्रम के नोडल अधिकारी व एसीएमओ डॉ. शिशिर पुरी ने बताया कि मानसिक तनाव भागदौड़ भरी जीवनशैली में सबसे बड़ी समस्या है। मानसिक तनाव अन्य समस्याओं का जन्मदाता है।
डॉ. शिशिर पुरी का कहना है कि मानसिक तनाव में मानसिक आघात, समाज में भेदभाव, पारिवारिक एवं व्यक्तिगत समस्याएं महत्वपूर्ण हैं। इसीलिए मानसिक बीमार व्यक्तियों को अकेले नहीं छोड़ना चाहिए। उन्हें व्यस्त रखना चाहिए। यदि किसी व्यक्ति या उसके आस-पास के लोगों में अवसाद के लक्षण हैं तो सही समय पर पहचान होने पर इसे दवाओं अथवा मनोवैज्ञानिक थेरेपी से ठीक किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें