फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शार्टशर्किट से पीडब्ल्यूडी डाक बंगले में लगी आग

विज्ञापन
विज्ञापन
बिधूना (औरैया)। नगर के भर्थना रोड स्थित पीडब्ल्यूडी डाक बंगले में शुक्रवार को सुबह लगभग 8 बजे एसी में हुए शार्ट सर्किट से आग लग गई। कमरों से धुआं निकलते देखा तो मौजूद कर्मचारियों में भगदड़ मच गई।
विज्ञापन

आनन-फानन में फायर ब्रिगेड की गाड़ी पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। तब तक लगभग एक लाख रुपये की क्षति हो चुकी थी। घटना की सूचना पर उपजिलाधिकारी ने डाक बंगला पहुंचकर मौके पर निरीक्षण किया।
पीडब्ल्यूडी डाक बंगले के कमरे में लगे एसी में शार्ट सर्किट होने से डाक बंगले के कमरों में आग लग गई। कमरे में रखी अलमारी का पूरा सामान जलकर खाक हो गया। कर्मचारियों की सूचना पर मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड ने आग पर काबू पाया। तब तक लगभग एक लाख की क्षति हो चुकी थी। घटना की जानकारी मिलने पर एसडीएम रमापति ने डाक बगले में पहुंचकर पूरी जानकारी की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें