फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेत से घर जाते समय करंट की चपेट में आने से छात्र की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
औरैया। सदर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम बरीपुरमाफी में ट्रांसफार्मर की सपोर्टर लोहे की पटरियों में उतरे करंट की चपेट में आने से एक छात्र की मौत हो गई। पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। लेखपाल ने मृतक की रिपोर्ट तैयार कर तहसीलदार को सौंपी।
विज्ञापन

संतोष कुमार (19) पुत्र रविंद्र लाल शुक्रवार की शाम को खेतों से वापस घर जा रहा था। रास्ते में तालाब किनारे खंभे पर लगे ट्रांसफार्मर के पास पहुंचा ही था तभी ट्रांसफार्मर से खंभे में उतरे करंट की चपेट में आ गया। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजन उसे लेकर जिला अस्पताल पहुंचे। वहां डॉक्टरों ने चिंताजनक हालत में कानपुर रेफर कर दिया।
कानपुर के रीजेंसी अस्पताल में पहुंचने पर युवक ने दम तोड़ दिया। परिजन युवक के शव को वापस घर ले आए। मृतक युवक के भाई जितेंद्र बाबू ने बताया कि उसका भाई पं. बेटालाल लक्ष्मीनारायण महाविद्यालय राहतपुर में बीएससी द्वितीय वर्ष का छात्र था।लेखपाल नीलेश कुमार ने मौके पर पहुंचकर मृतक की सूचना तैयार कर तहसीलदार सदर को उपलब्ध कराई। मृतक संतोष दो भाई व एक बहन में दूसरे नंबर का था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें