फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली के पोल गाड़ते समय ऑटोमैटिक सिग्नल प्रणाली हुई ठप

विज्ञापन
विज्ञापन
कंचौसी (औरैया)। कंचौसी रेलवे स्टेशन पर शनिवार को दोपहर तकरीबन 12:30 बजे बिजली के पोल गाड़ते समय ऑटोमेटिक केबिल सिग्नल प्रणाली में फाल्ट आ गया। इससे दिल्ली-हावड़ा रूट का डाउन ट्रैक बाधित हो गया। बाद में अप लाइन भी प्रभावित हो गई। साथ ही रेलवे क्रासिंग का खुलना भी बंद हो गया। इससे क्रासिंग पर वाहनों की लंबी कतार लग गई। उधर, तकरीबन पौन घंटे तक ट्रैक बाधित रहने के बाद रेलवे कर्मचारियों ने कॉसन देकर ट्रेनों को रवाना किया। देर शाम तक केबल सुधार का काम चल रहा था। सभी गाड़ियों को देर शाम तक कॉसन देकर रवाना किया जाता रहा।
विज्ञापन

शनिवार को दोपहर बिजली विभाग की ओर से कंचौसी रेलवे क्रासिंग के पास पोल गाड़ने का काम चल रहा था। उसी दौरान मशीन से गड्ढा करने के दौरान जमीन के नीचे से गुजरी ऑटोमेटिक केबल क्षतिग्रस्त हो गई, जिससे कंचौसी रेलवे का फाटक बंद हो गया और सिग्नल प्रणाली ने भी काम करना बंद कर दिया। करीब 12:30 बजे हुआ फाल्ट पौन घंटे तक खोजने के बाद भी जब नहीं मिला तो डाउन व अप लाइन पर आ रही ट्रेनों, जिनमें पनकी तेल टैंकर मालगाड़ी, गया-आनंद बिहार दिल्ली सुपरफास्ट, कानपुर-गाजियाबाद मेमो, कालका-हावड़ा मेल, दिल्ली-कटियार महानंदा एक्सप्रेस को कॉसन देकर रवाना किया गया। उधर, रेलवे क्रासिंग बंद होने से वाहनों की लंबी लाइन लगी रही और घंटों लोग जाम में फंसे रहे।
इस दौरान वहां पहुंचे रेलवे के तकनीकी स्टाफ ने फाल्ट तलाश करना शुरू किया तो पाया कि रेलवे क्रासिंग के पास बिजली विभाग के लोग पोल गाड़ने का काम कर रहे थे, तभी मशीन से गड्ढा करने के दौरान जमीन के अंदर से गई केबल क्षतिग्रस्त हो गई। रेलवे का तकनीकी स्टाफ फाल्ट को सही करने में जुटा हुआ है। खबर लिखे जाने तक अभी तक सिग्नल प्रणाली ने काम करना शुरू नहीं किया है। बाद की ट्रेनों को भी कॉसन देकर रवाना किया जाता रहा। मौके पर पहुंचे आरपीएफ फफूंद के इंस्पेक्टर बीके भारतीय ने पोल गाड़ने वाले सुपरवाइजर हिमांशु को हिरासत में लेकर ट्रैक्टर को जब्त कर लिया है। मौके पर बिजली विभाग झींझक के जेई सचिन यादव भी मौके पर पहुंच गए है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें