फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बड़ेरा में बाढ़ के पानी में डूबा छात्र, तलाश जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
अजीतमल (औरैया)। यमुना नदी में बाढ़ के चलते तहसील अजीतमल क्षेत्र के गांव बड़ेरा में चारों तरफ पानी भर गया है। यमुना के पानी में बुधवार को एक छात्र डूब गया। छात्र की तलाश में प्रशासन लगा हुआ है।
विज्ञापन

बुधवार को गांव बड़ेरा निवासी अरूण कुमार का 17 वर्षीय पुत्र अजय कुमार ट्यूब में हवा भरकर उससे घर का सामान निकालने का कार्य कर रहा था। तभी वह फिसलकर गहरे पानी में चला गया। ग्राम प्रधान पति इंद्रवीर सिंह ने प्रशासन को तत्काल घटना की सूचना दी, लेकिन जिला प्रशासन के देर से मौके पर पहुंचने को लेकर ग्रामीणों में खासा आक्रोश दिखाई दिया। मौके पर पहुंचे एसडीएम अजीतमल राशिद अली खान, एएसपी कमलेश दीक्षित, सीओ अजीतमल कमलेश पांडेय आदि ने ग्रामीणों की मदद से गोताखोरों व जाल के माध्यम से पानी में डूबे किशोर की तलाश शुरू की।
किशोर की तलाश को देर शाम तक रेस्क्यू जारी रहा। उधर, सूचना मिलते ही एएसपी कमलेश दीक्षित, सीओ कमलेश पांडेय, उपनिरीक्षक सुशील चंद्र व रामजीत सिंह पहले सिकरोड़ी गांव के पास पहुंचे। इसके बाद पीएसी के साथ स्टीमर से बड़ेरा से जायजा लेने पहुंचे।
विज्ञापन

बड़ेरा गांव में बाढ़ के पानी में डूबने वाला अजय गांव के श्री नारायण इंटर कालेज का इंटरमीडिएट का छात्र है। छात्र के डूबने की खबर पर विद्यालय प्रशासन में भी हड़कंप मच गया। विद्यालय प्रधानाचार्य बृजेश दीक्षित ने बताया की छात्र अजय एक होनहार विद्यार्थी के साथ-साथ कुश्ती व भारोत्तोलन का अच्छा खिलाड़ी रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें