फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार डिवाइडर से टकराया, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादगंज। अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गया। हादसे में उसकी मौके पर ही मौत हो गई। युवक बाइक से अपनी ससुराल जा रहा था। युवक हेलमेट लगाए था लेकिन टक्कर लगने के बाद हेलमेट दूर जा गिरा।
विज्ञापन

इटावा जनपद के भरथना थाना के मुडेना विवोली निवासी बादल (22) पुत्र राजेश कुमार मुंबई में प्राइवेट नौकरी करता था। मंगलवार शाम वह कानपुर देहात के अकना संदलपुर स्थित अपनी ससुराल जा रहा था। जैसे ही वह मुरादगंज हाईवे के पास पहुंचा, तभी अज्ञात वाहन ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी। जिससे बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। टक्कर लगने से बादल का हेलमेट दूर जा गिरा और सिर डिवाइडर से टकरा गया।
हादसे में उसकी मौके पर ही मौत हो गई। परिजनों ने बताया कि बादल मंगलवार को ही मुंबई से अपने घर आया था। कुछ देर रुककर वह ससुराल के लिए निकल गया था। युवक की तीन वर्ष पहले शादी हुई थी। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। थाना प्रभारी ने बताया कि हादसे की जानकारी परिजनों को दी गई है। परिजनों के आने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें