फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: कार्यालय में बिना अधिकारी के चलता मिला एसी, फैली गंदगी

Wed, 20 May 2026 12:14 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
विज्ञापन
विज्ञापन
औरैया। विकास भवन में संचालित कार्यालयों का मंगलवार को सीडीओ व डीडीओ ने औचक निरीक्षण किया। बारी-बारी कार्यालयों में पहुंचकर जायजा लिया।
विज्ञापन

पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी कार्यालय में बिना किसी की मौजूदगी में एसी चलता मिला। वहीं सीढ़ियों पर गंदगी देख सीडीओ ने नाराजगी जाहिर की।
ककोर स्थित विकास भवन कार्यालय में कई सरकारी विभागों का संचालन किया जाता है। मंगलवार सुबह कार्यालय खुलने के बाद सीडीओ रामकृपाल चौधरी व डीडीओ सतीश चंद्र पांडेय में सभी कार्यालय का निरीक्षण किया। बारी-बारी कार्यालयों में पहुंचकर कर्मचारियों की उपस्थिति पंजिका अपने साथ ले गए।
विज्ञापन

कार्यालयों के बाहर सूख रहे पौधों को लेकर चिंता जताई। साथ ही सीढि़यों पर फैली गंदगी को लेकर भी नाराजगी जताई। खुले पड़े बिजली के तारों को लेकर सचेत किया। इसके साथ ही जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी कार्यालय में बिना किसी मौजूदगी में एसी चलती मिली। इस निरीक्षण को लेकर अधिकारियों से लेकर कर्मचारियों में खलबली का माहौल रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें