फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: स्टाफ के लिए एसी-कूलर की हवा, यात्री तपते टिनशेड में

Sat, 23 May 2026 12:17 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
विज्ञापन
फोटो-27-एआरएम कार्यालय के बंद गेट और चलता एसी। संवाद - फोटो : गेल ठेकेदार की लापरवाही से क्षतिग्रस्त पेयजल लाइन का निरीक्षण करतीं महापौर व नगर आयुक्त। स्रोत: विभाग
विज्ञापन
औरैया। ये सरकारी व्यवस्था की स्याह तस्वीर है। जनता के लिए बना सरकारी सिस्टम खुद के आराम पर तो पूरा ध्यान दे रहा है लेकिन जिनका जिम्मा उन पर है, उनकी कोई चिंता ही नहीं है।
विज्ञापन

शहर के रोडवेज बस स्टैंड पर शुक्रवार को दोपहर डेढ़ बजे के करीब कुछ ऐसा ही नजारा देखने को मिला। यहां अधिकारियों के बंद कमरे का एसी तो चल रहा था लेकिन यात्रियों के लिए बने तपते टिनशेड का पंखा तक खराब पड़ा था।
44 डिग्री तापमान के बीच यहां मौजूद कर्मचारी भी कूलर में आराम फरमा रहे थे। उन्हें न तो यात्रियों की चिंता थी और न ही अपनी जिम्मेदारी की। दूसरी तरफ बस के इंतजार में बैठे यात्री पसीना-पसीना हो रहे थे।
विज्ञापन

अपने बच्चे को लेकर बैठी एक महिला कभी पानी पिलाकर गर्मी से राहत दिलाने की कोशिश करती तो कभी दुपट्टा ओढ़ाकर। लेकिन उसकी कोशिश के बाद भी गर्मी से राहत नहीं मिल सकी।




सीन-1: एआरएम कार्यालय।

कुंडी बंद, चलते मिले एसी
बस स्टैंड परिसर में ही एआरएम अपर्णा मीनाक्षी का कार्यालय बना है। शुक्रवार को दोपहर डेढ़ बजे उनके कमरे की कुंडी बाहर से बंद थी लेकिन एसी चल रहा था।

-

सीन -2: पूछताछ केंद्र।

पंखा-कूलर लगे मिले
बस स्टैंड पर बने पूछताछ केंद्र पर दोपहर में सन्नाटा पसरा था। यहां काउंटर पर एक महिला कर्मचारी मौजूद थीं। उनके लिए पंखा और कूलर दोनों लगे थे और चल भी रहे थे।

-

सीन-3: डीजल बाबू का कमरा।

बाबू के कमरे में बड़ा कूलर
बस स्टैंड पर सबसे बाहर की डीजल बाबू का कमरा बना हुआ है। दोपहर डेढ़ बजे के करीब कमरे का दरवाजा अंदर से बंद था, जबकि एक बड़ा कूलर यहां कमरे को ठंडा करने के लिए फर्राटा भर रहा था।

-

सीन-4: यात्री प्रतीक्षास्थल।

टिनशेड आग उगल रहा
यात्रियों के इंतजार के लिए बस स्टैंड पर एक छोटा सा ही टिनशेड पड़ा है। दोपहर में यह टिनशेड आग उगल रहा था। यहां बैठे कुछ यात्री पसीना पोंछते ही जा रहे थे। यहां उन्हें राहत देने के लिए लगाए गए पंखों में से भी एक पंखा खराब पड़ा था।

-

यात्रियों के लिए पंखे लगाए गए हैं, अगर कोई पंखा खराब है तो उसे ठीक कराया जाएगा। साथ ही टिनशेड के आसपास तिरपाल भी लगाई जाएगी। यात्रियों की सुविधा प्राथमिकता है।

-अपर्णा मीनाक्षी, एआरएम।

फोटो-27-एआरएम कार्यालय के बंद गेट और चलता एसी। संवाद- फोटो : गेल ठेकेदार की लापरवाही से क्षतिग्रस्त पेयजल लाइन का निरीक्षण करतीं महापौर व नगर आयुक्त। स्रोत: विभाग

फोटो-27-एआरएम कार्यालय के बंद गेट और चलता एसी। संवाद- फोटो : गेल ठेकेदार की लापरवाही से क्षतिग्रस्त पेयजल लाइन का निरीक्षण करतीं महापौर व नगर आयुक्त। स्रोत: विभाग

फोटो-27-एआरएम कार्यालय के बंद गेट और चलता एसी। संवाद- फोटो : गेल ठेकेदार की लापरवाही से क्षतिग्रस्त पेयजल लाइन का निरीक्षण करतीं महापौर व नगर आयुक्त। स्रोत: विभाग

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें