फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: एबीवीपी टीम ने सुनीं छात्रों की समस्या

Tue, 04 Feb 2025 11:36 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
विज्ञापन
विज्ञापन
अजीतमल (औरैया)। अखिल भारतीय विधार्थी परिषद के पदाधिकारियों ने कस्बे के आंबेडकर छात्रावास में रहने वाले छात्रों की परेशानी सुनीं। छात्रों ने कई जरूरी सुविधाएं न होने की बात कही।
विज्ञापन

रात में लाइट न होने से जानवर छात्रावास में घुस जाते हैं, इससे छात्रों में दहशत रहती है। मंगलवार को विद्यार्थी परिषद के जिला संयोजक प्रभाकर सेंगर बाबरपुर कस्बे में स्थित आंबेडकर छात्रावास पहुंचे। छात्रों ने बताया कि छात्रावास में परिसर में बिजली की व्यवस्था नहीं है।
साफ-सफाई भी सही न होने की शिकायत की। शिकायत सुनकर विधार्थी परिषद के पदाधिकारियों ने प्रधानाध्यापक से बात कर लाइट के साथ अन्य समस्या के निस्तारण की मांग की।
विज्ञापन


प्रधानाचार्य आलोक कुमार धनगर ने बताया कि कमरों में बिजली है। परिसर के लिए हाईमास्ट या सोलर लाइट के लिए ज्ञापन मिला है। जल्द ही निदान के लिए प्रबंध समिति की बैठक में प्रस्ताव रखा जाएगा। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें